बालों की खूबसूरती से निखारें अपना सौंदर्य
“ आपने लुक को बदलने के लिए बीएस एक कदम उठाने की जरुरत है और अपने हेयर स्टाइल को बदलना चाहती हैं तो यही समय है हेयर मेकओवर का | “
क्या बालों का स्टाइल नही बदला है Kya Aapke Balon Ka style Nahe Badla
आपने समय के साथ खुद को कई बार बदला है और साथ में बदला है आपका फैशन सेंस लेकिन अगर कुछ नहीं बदल पाया है तो वह है आपका हेयर स्टाइल | अब समय है कि आप इस पर भी ध्यान दें | आप किस तरह का हेयर स्टाइल चाहती है उसकी कटिंग या इमेज कलैक्ट करके भी रख सकती हैं
|
उम्र से ज्यादा लगती हैं बड़ी Umra Se Jyada Badi Lagate Hain
यू तो उम्र के साथ बाल सफेद हो ही जाते हैं और वह ग्रेसफुल भी लगते हैं | लेकिन जब कम उम्र में सफेद बाल ज्यादा नजर आते हैं तो आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी लगने लगती हैं | ऐसे में आप अपने बालों का रंग बदलने की सोच सकती हैं या फिर बालों की लम्बाई छोटी करवा सकती हैं जिससे की आपकी उम्र कम लगे |
[post_ad]
बाल घने नहीं होने की वजह Balon Ka Ghana Nahe Hone Ka Karan
वातावरण में प्रदूषण की वजह से या फिर हर हफ्ते अपने बालों पर तेल न लगा पाने की वजह से आपके बाल बिल्कुल घने नहीं दिखाई दे रहे हैं | जब आपको लगे कि क्राउन पर आपके बाल बिल्कुल फ्लैट हैं और ब्लो ड्राई के बाद भी इनमें कोई बदलाव नहीं है तो ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि आपको हेयर स्टाइल बदल लेनी चाहिए | लेयर्स वाला हेयर कट बालों की लम्बाई को भी बनाए रखेगा और साथ ही बालों को एक नई जान भी मिलेगी |
हेयर कलर फेड होने लगे Hair Color Fade Hone Lage
आप किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही हैं और तभी आपको एहसास होता है कि आपका हेयर कलर फेड हो गया है और आप नहीं चाहती कि लोग आपके सफेद बालों को देखें | ऐसे में सीधे हेयर सैलून में जाएं और अपने हेयर स्टाइलिस्ट से कहें कि आपके बालों को एक नया लुक दें | अपने बालों में गहरे स्ट्रीक्स ट्राई करें| कोशिश करें कि आपके बालों में पेरोऑक्साइड और एमोनिया फ्री शेड्स का ही इस्तेमाल हो | ताकि बालों को नुकसान कम हो | बरगेंडी और महोगनी शेड्स भी ट्राई किए जा सकते हैं |
बालों की तारीफ नहीं होती Balon Ki Tarfi Koi Nahi Karta
पांच साल पहले आपके लम्बे काले बालों की बहुत तारीफ होती थी लेकिन अब इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता | अपने हेयर स्टाइल को थोड़ा सा ट्विस्ट दें और फिर देखें | आपको हेयर मेकओवर करने की सोचनी चाहिए | कुछ अच्छे फैशन पोर्टल्स को देखें और उसमें से अपने लिए बेस्ट हेयर स्टाइल सिलेक्ट करें | आप बोल्ड हेयर कट्स भी ट्राई कर सकते हैं आजकल इसका फैशन है |
डल हेयर
हो सकता है आप अपने बालों की लम्बाई से बहुत खुश हों और यह भी हो सकता है कि आप अपने हेयर स्टाइल से भी खुश हों | लेकिन कई बार बाल बोरिंग और डल हो जाते हैं | हमारे बालों को हर 3 से 4 महीने में ट्रिमिंग की जरूरत होती है | हालांकि बालों की ग्रोथ तो होती है लेकिन स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का निरंतर इस्तेमाल और धूप, हवा और धूल के सम्पर्क में आने की वजह से दो मुंहे बाल आ जाते हैं साथ ही बालों की चमक भी खत्म हो जाती है | ऐसे समय में आपको हेयर कट लेना चाहिए |
हमेशा एक ही look में रहती हैं
जब आपका साथी आपसे कहे कि आप हमेशा एक जैसी ही लगती हैं तो इसका मतलब है कि वह न केवल आपके ओवरऑल लुक में बदलाव चाहते हैं बल्कि आपके हेयर स्टाइल में भी | आप अपने हेयर स्टाइलिस्ट से कहें कि आपको एक इंटरेस्टिंग लुक दें ताकि आप घर जाकर उन्हें सरप्राइज कर सकें |
हमेशा पोनी ही बनाती हैं
आप नहीं चाहती कि आपके बाल छिपकली की पूंछ जैसी नजर आए | आप इसके लिए बालों में बहुत सारे लेयर्स डलवा सकती हैं ताकि आपके बाल घने लग सकें | इससे आप बालों को कैसे भी रख सकती हैं |
