Images of Happy Valentines Day

Makeup tips for eyelashes

आंखों की पलकों के सौंदर्य को कैसे बढ़ाएं मेकअप में आईशैडो, ब्लशर, आईलाइनर आदि पर तो आप का ध्यान होता ही है, तो फिर क्यों न हम आईलैशेज की बात करें | किस तरह आईलैशेज पर ध्यान दे कर आप अपने मेकअप को और उभार कर अपना सौंदर्य बढ़ा सकती हैं, आइए जानें:

 

makeup tips for eyelashes in hindi

 

आईलैशेज

 

आंखों को शेप देनी हो या फिर उन्हें और भी खूबसूरत बनाना हो तो आप नकली यानी फेक आईलैशेज लगा सकती हैं | बौलीवुड की कई ऐक्ट्रैस सौंदर्य बढ़ाने के लिए फेक आईलैशेज का प्रयोग करती हैं |

 

लगाने का तरीका

 

ट्रिमः

अगर आईलैशेज आप की आंखों से ज्यादा लंबी हैं, तो उन्हें अपनी आंखों के साइज के अनुसार काट लें | लेकिन ध्यान रहे कि आईलैशेज का आखिरी हिस्सा कुछ बाहर की ओर जरूर निकला हो |

 

ग्लू लगाएं:

आईलैशेज के आखिरी छोर पर ग्लू लगाएं | ग्लू को अपनी उंगली में लगाएं और उसी पर पलकों को थोड़ी देर के लिए दबा दें ताकि उन पर ग्लू लग जाए |

 

चिमटी:

अब धीरे से अपनी नकली पलकों को चिमटी की सहायता से बारीबारी से पकड़े और आंखों के करीब लाएं | जब आईलैशेज सही जगह पर आ जाएं तब उन्हें तुरंत उंगली से चिपका दें | चिपकाते वक्त ज्यादा प्रेशर न डालें वरना चिपकने के बजाय निकल आएंगी | अब अपनी उंगली को धीरे से हटा लें |

[post_ad]

 

मसकारा लगाएं:

जब पलकें सूख जाएं तब मसकारा लगाएं | मसकारा पलकों को और भी ज्यादा घना लुक देगा और लंबा भी दिखाएगा | जब मसकारा लगा लें तब पलकों को दोबारा प्रेस करें ताकि वे निकलें नहीं | मसकारा नकली पलकों को असली पलकों से जुड़ने में मदद करता है |

 

कलर मसकारा:

यदि आप चाहती हैं कि आप की आंखें उभरी दिखें तो आप आईशैडो से मैच करता मसकारा आईलैशेज पर लगाएं | जैसे यदि आप ग्रीन आईशैडो का प्रयोग कर रही हैं, तो ग्रीन मसकारा आईलैशेज पर लगाएं | ऐसा करने पर आप की आंखें और ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी |

 

आईलाइनरः

जब आप नकली पलकें लगाएंगी तो आंखों के नीचे थोड़ी खाली जगह बच जाएगी | अतः इस जगह को आप आईलाइनर लगा कर भर सकती हैं |

 

यह भी रखें खयाल

 

1. आंखों को मलने से पलकें कमजोर पड़ जाती हैं और टूटने लगती हैं | अतः ऐसा न करें |

 

2. यदि आप नकली आईलैशेज का इस्तेमाल करती हैं, तो ध्यान रखें कि आप के हाथ आंखों पर कम लगें |

 

3. सोने से पहले आइलैशेज को उतार दें ताकि आंखें ज्यादा भारीपन महसूस न करें |

Previous Post Next Post